शाहरुख खान की आखिरी रिलीज जब हैरी मेट सेजल की आलोचनाओं के बाद अब निगाहें आनंद एल राय की जीरो पर हैं। फिल्म को क्रिटिक्स के मिले-जुले रिएक्शन मिले हैं, हालांकि शाहरुख की फिल्मों से जिस तरह की उम्मीदें होती हैं जीरो उस पर खरी उतरती नहीं दिख रही है।
फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो शुक्रवार को रिलीज हुई जीरो ने पहले दिन ठीक ठाक बिजनेस किया। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, 'जीरो कुल 4,380 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई। शुक्रवार को फिल्म ने कुल 20.14 करोड़ और शनिवार को 18.22 करोड़ का बिजनेस किया।' ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि वीकेंड में फिल्म का कलेक्शन बढ़ सकता है लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
Post a Comment